प्रसोल केमिकल्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में एक प्रतिशत टूटा

प्रसोल केमिकल्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में एक प्रतिशत टूटा

प्रसोल केमिकल्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में एक प्रतिशत टूटा
Modified Date: September 16, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: September 16, 2026 6:20 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) विशेष रसायन विनिर्माता कंपनी प्रसोल केमिकल्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 676 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 611 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 9.61 प्रतिशत कम है। कारोबार के दौरान यह 11.16 प्रतिशत टूटकर 600.50 रुपये पर आ गया। अंत में यह 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 672.05 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर यह निर्गम मूल्य से 9.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 610 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 671 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,977.42 करोड़ रुपये रहा।

प्रसोल केमिकल्स के 500 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 3.30 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 643-676 रुपये प्रति शेयर था।

प्रसोल केमिकल्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से करीब 150 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

वर्ष 1992 में प्राची पॉली प्रोडक्ट्स के नाम से शुरू हुई कंपनी ने 2007 में अपना नाम बदलकर प्रसोल केमिकल्स किया था। 2022 में यह सार्वजनिक कंपनी बनी। कंपनी एसीटोन तथा फॉस्फोरस आधारित और अन्य विशेष रसायनों का उत्पादन करती है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में