नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) मॉम्स बिलीफ ब्रांड के तहत कारोबार करने वाली रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड का शेयर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 239 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 4.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 239 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 4.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 228.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं एनएसई पर यह 4.46 प्रतिशत टूटकर 228.34 रुपये पर रहा।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 477.08 करोड़ रुपये रहा।
रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड के आईपीओ को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन करीब 108 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी की विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच 319 नए केंद्र स्थापित करना शामिल है।
भाषा निहारिका अजय
अजय