प्रसोल केमिकल्स आईपीओ को पहले दिन 41 प्रतिशत अभिदान

Ads

प्रसोल केमिकल्स आईपीओ को पहले दिन 41 प्रतिशत अभिदान

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 06:55 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी प्रसोल केमिकल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन 41 प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुईं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 54,43,229 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 22,43,120 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा हिस्से को 69 प्रतिशत बोलियां मिलीं जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 31 प्रतिशत बोलियां मिलीं। हालांकि, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में इस खंड के लिए आरक्षित 15.55 लाख से ज्यादा शेयरों के मुकाबले सिर्फ 4,576 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

प्रसोल केमिकल्स लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से लगभग 150 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ का मूल्य दायरा 643-676 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

सार्वजनिक पेशकश में 80 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और शेयर बेचने वाले शेयरधारकों द्वारा 420 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

नए निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय