श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने बीमा उत्पाद बेचने के लिए एसके फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया

Ads

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने बीमा उत्पाद बेचने के लिए एसके फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 06:58 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 06:58 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) ने मंगलवार को बीमा उत्पाद बेचने के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एसके फाइनेंस के साथ एक रणनीतिक कॉरपोरेट एजेंसी साझेदारी की घोषणा की।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी का मकसद मुख्य बाजारों में ग्राहकों के लिए बीमा समाधान और बीमा सुरक्षा तक पहुंच बढ़ाना है।

इसमें कहा गया है कि इस साझेदारी के जरिये एसके फाइनेंस के 700 से ज्यादा शाखा नेटवर्क और दूसरे तय वितरण चैनल के माध्यम से एसजीआई अपने साधारण बीमा समाधान की पेशकश करेगी।

बयान में कहा गया है कि इस सहयोग से ग्राहक एसके फाइनेंस के बड़े वितरण नेटवर्क के जरिये जरूरी बीमा समाधान पा सकेंगे, जबकि दावा और सेवाओं की प्रक्रिया एसजीआई अपने स्थापित सेवा और दावा प्रणाली के जरिये संभालेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय