राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर ने लगातार तीसरे दिन छुआ निचला सर्किट स्तर ट

राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर ने लगातार तीसरे दिन छुआ निचला सर्किट स्तर ट

राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर ने लगातार तीसरे दिन छुआ निचला सर्किट स्तर 
ट
Modified Date: June 8, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: June 8, 2026 6:57 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) आभूषण विनिर्माण से जुड़ी कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का शेयर सोमवार को नए निचले सर्किट स्तर को छू गया। कंपनी पर बड़ी वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बाजार नियामक सेबी द्वारा पिछले सप्ताह अंतरिम आदेश जारी किए जाने के बाद अब पिछले तीन दिन में कंपनी के शेयर में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 4.98 प्रतिशत टूटकर निचले स्तर 94.50 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में भी शेयर 4.99 प्रतिशत गिरकर निचले स्तर 93.80 रुपये पर आ गया।

सेबी की कार्रवाई के बाद तीन जून से अब तक बीएसई पर राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर में 14.20 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने तीन जून को राजेश एक्सपोर्ट्स के प्रवर्तक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मेहता को कंपनी की प्रतिभूतियों में लेन-देन करने से प्रतिबंधित कर दिया, जिसमें वित्तीय विवरणों में बड़े पैमाने पर गलत जानकारी और धन के गबन का आरोप लगाया गया था।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में