शॉपर्स स्टॉप को दूसरी तिमाही में 20.1 करोड़ रुपये का घाटा

शॉपर्स स्टॉप को दूसरी तिमाही में 20.1 करोड़ रुपये का घाटा

शॉपर्स स्टॉप को दूसरी तिमाही में 20.1 करोड़ रुपये का घाटा
Modified Date: October 17, 2025 / 10:16 pm IST
Published Date: October 17, 2025 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) शॉपर्स स्टॉप का एकीकृत शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में मामूली कम होकर 20.11 करोड़ रुपये रहा।

रहेजा परिवार द्वारा प्रवर्तित खुदरा कंपनी शॉपर्स स्टॉप ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, कंपनी को एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में 20.59 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

हालांकि, सितंबर तिमाही में परिचालन राजस्व 12.71 प्रतिशत बढ़कर 1,256.62 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1,114.87 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 1,292.98 करोड़ रुपये रहा, जो वित्तवर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही से 12.3 प्रतिशत अधिक है।

कुल आय 12.6 प्रतिशत बढ़कर 1,266.12 करोड़ रुपये रही।

चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही (वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही) में, शॉपर्स स्टॉप की कुल आय 10.9 प्रतिशत बढ़कर 2,437.28 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में