MLA Sanjay Pathak News: मध्यप्रदेश के इस भाजपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश, इस मामले को लेकर बरती गई सख्ती
मध्यप्रदेश के इस भाजपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश, Contempt Case Registered Against MLA Sanjay Pathak
जबलपुरः MLA Sanjay Pathak News अवैध खनन से जुड़े एक मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना का प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप से जुड़ा बताया जा रहा है।
दरअसल, कटनी निवासी आशुतोष दीक्षित द्वारा अवैध उत्खनन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में अवैध खनन की जांच और संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान एक गंभीर पहलू सामने आया। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस विशाल मिश्रा ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि विधायक संजय पाठक ने उन्हें फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की थी। इसे न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के रूप में देखते हुए जस्टिस मिश्रा ने खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था।
हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान (MLA Sanjay Pathak News)
MLA Sanjay Pathak News हाईकोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया और संजय पाठक के खिलाफ आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह का कृत्य न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- V Mart Share Price: बिजनेस अपडेट के बाद शेयर ने मारी सरपट छलांग, आखिर क्या है इस तेजी की वजह?
- Rahul Gandhi on CAPF Bill: राहुल गांधी को आई IED ब्लास्ट ने पैर गंवाने वाले पुलिस अफसर की याद.. सरकार के कानून को बताया ‘संस्थागत अन्याय’..
- Contract Employees Regularization Order: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खत्म हुए नियमितीकरण का इंतजार
- Ola Roadster Price Drop: अचानक सस्ता हुआ ओला रोडस्टर 9.1, पूरे 60,000 रुपये की कटौती कर खरीदारों को दिया जबरदस्त तोहफा
- Chhattisgarh Naxal Free Updates: छत्तीसगढ़ से माओवादियों का ‘सोर्स ऑफ इनकम’ भी पूरी तरह तबाह.. एक महीने में 8 किलो सोना और 6.75 करोड़ रुपये नकद बरामद
- Ola Electric Share: शेयर बाजार में अफरा-तफरी के बीच ओला बना ‘सुपरस्टार’, सिर्फ 2 दिनों में 25% उछाल से निवेशक हैरान!
- Petrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर, जानिए यहां भाजपा ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?

Facebook


