एसएचआर लाइफस्टाइल अगले तीन साल में 300 से अधिक ‘श्री’ स्टोर खोलेगी

एसएचआर लाइफस्टाइल अगले तीन साल में 300 से अधिक 'श्री' स्टोर खोलेगी

एसएचआर लाइफस्टाइल अगले तीन साल में 300 से अधिक ‘श्री’ स्टोर खोलेगी
Modified Date: April 2, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: April 2, 2026 3:58 pm IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) पारंपरिक परिधान ब्रांड ‘श्री’ का संचालन करने वाली कंपनी एसएचआर लाइफस्टाइल देशव्यापी विस्तार योजना के तहत अगले तीन साल में अपने खुदरा नेटवर्क को दोगुना से अधिक कर लगभग 300 स्टोर तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, खुदरा नेटवर्क के इस विस्तार की मदद से वह वर्ष 2030 तक अपने राजस्व को कई गुना बढ़ाकर 900 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जो वर्तमान में 150 करोड़ रुपये है।

कंपनी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कारोबार है और दुबई, अबू धाबी, रियाद तथा शारजाह में इसके स्टोर हैं। अब कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते बाजार में बड़े आकार के खुदरा स्टोर खोलने की रणनीति पर काम कर रही है।

इसके तहत महानगरों और बड़े शहरों में 3,000 से 5,000 वर्ग फुट के बड़े स्टोर खोलने पर ध्यान दिया जाएगा।

वर्ष 2009 में शुरू हुई एसएचआर लाइफस्टाइल्स का ‘श्री’ ब्रांड किफायती दामों पर आधुनिक उपभोक्ताओं की दैनिक जरूरतों और विशेष अवसरों के लिए कपड़े उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

भाषा सुमित अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में