नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) श्रीराम जनरल इंश्योरेंस ने सोमवार को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी पीरामल फाइनेंस के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसका उद्देश्य विशेष रूप से छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण बाजारों में बीमा समाधान तक पहुंच को बेहतर बनाना है।
दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस पीरामल फाइनेंस के व्यापक शाखा नेटवर्क और ग्राहक पहुंच का लाभ उठाते हुए 26 राज्यों और 13,000 से अधिक पिन कोड में फैली पीरामल फाइनेंस की 701 शाखाओं के माध्यम से अपने विभिन्न बीमा उत्पाद पेश करेगी।
बयान के अनुसार, यह साझेदारी दोनों कंपनियों की ग्राहकों के लिए बीमा समाधान को अधिक सुलभ और सार्थक बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे ग्राहकों अपनी संपत्ति, आजीविका और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
भाषा रमण अजय
अजय