BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी का कार्यभार संभाला

टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी का कार्यभार संभाला

टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी का कार्यभार संभाला
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 3:40 pmModified: 01 Oct 2026 | 3:40 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने बृहस्पतिवार को एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि गेब्रेमरियम को इस सप्ताह सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति की घोषणा पांच अगस्त को की गई थी।

इथियोपिया के नागरिक गेब्रेमरियम ने ऐसे समय में एयर इंडिया की कमान संभाली है जब एयरलाइन कई बाहरी चुनौतियों के बीच अपनी विस्तार योजनाओं पर भी काम कर रही है।

वह घाटे में चल रही एयर इंडिया के दूसरे विदेशी सीईओ और एमडी हैं। उनके पहले कैंपबेल विल्सन इस एयरलाइन के प्रमुख थे।

गेब्रेमरियम ने 28 सितंबर को कर्मचारियों के साथ टाउनहॉल बैठक में कहा था कि लागत अनुशासन को एयर इंडिया की कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने टिकाऊ मुनाफा, सुरक्षा और परिचालन विश्वसनीयता को एयरलाइन की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया था।

उन्होंने ऐसे कार्यक्रम शुरू करने की भी योजना बताई है जिनके तहत ऐसे कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा जिनके विचारों से लागत में कटौती और परिचालन दक्षता में सुधार होता है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी का कार्यभार संभाला

People also search for:AirAir India CEOCEOIndia
वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

01 Oct 2026 | 5:06 pm
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:01 pm
एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

01 Oct 2026 | 4:48 pm
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

01 Oct 2026 | 4:42 pm
सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

01 Oct 2026 | 4:41 pm
रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

01 Oct 2026 | 4:37 pm
अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

01 Oct 2026 | 4:28 pm
सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

01 Oct 2026 | 4:06 pm