खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, एफएसएसएआई ने शिवम एग्रो, टीसीएफ के लाइसेंस निलंबित किए
खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, एफएसएसएआई ने शिवम एग्रो, टीसीएफ के लाइसेंस निलंबित किए
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद शिवम एग्रो और टीसीएफ चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।
एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि निरीक्षण के दौरान गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। दोनों कंपनियों को लाइसेंस निलंबन की अवधि में खाद्य कारोबार से जुड़ी सभी गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया गया है।
टीसीएफ चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स के मामले में एफएसएसएआई को ई-कॉमर्स मंच से मंगाए गए खाद्य उत्पाद को लेकर उपभोक्ता की शिकायत मिली थी। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता की खराब स्थिति, उचित सफाई का अभाव, कचरे का गलत निपटान और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों का खराब रखरखाव पाया गया।
इसके अलावा, कंपनी में कीट नियंत्रण की उचित व्यवस्था नहीं थी और कीटों का प्रकोप पाया गया। निरीक्षण के दौरान बिल्ली का मल और खुले नाले भी पाए गए। परिसर में मियाद अवधि समाप्त हो चुके खाद्य रंग और फ्लेवर मिले तथा सफाई में इस्तेमाल होने वाले रसायन कच्चे माल और खाद्य सामग्री के पास रखे थे।
शिवम एग्रो के निरीक्षण में भी गंभीर स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं। इनमें मक्खियां, कचरा, जमा हुआ सीवेज का पानी, मकड़ी के जाले और छत की अपर्याप्त सफाई शामिल है। निरीक्षण में अप्रभावी कीट नियंत्रण, अनुचित भंडारण व्यवस्था, खराब उपकरण, गैर-कार्यशील प्रयोगशाला और लेबल संबंधी खामियां भी पाई गईं।
एफएसएसएआई ने कहा कि पिछले छह महीनों में उसने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए खाद्य कारोबार संचालकों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज की है। प्राधिकरण सोशल मीडिया मंच के जरिये इन कार्रवाइयों की जानकारी भी आम लोगों को दे रहा है।
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, एफएसएसएआई ने शिवम एग्रो, टीसीएफ के लाइसेंस निलंबित किए
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmरुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर
01 Oct 2026 | 4:37 pmअब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmसिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
01 Oct 2026 | 4:06 pm