कमजोर मांग से वायदा बाजार में चांदी में 904 रुपये की गिरावट

Ads

कमजोर मांग से वायदा बाजार में चांदी में 904 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 11, 2022 / 05:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) मांग में नरमी के बीच कारोबारियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 904 रुपये टूटकर 62,362 रुपये किलो पर आ गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 904 रुपये यानी 1.43 प्रतिशत टूटकर 62,362 रुपये किलो रही। इसमें 9,235 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

न्यूयार्क में चांदी 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.02 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम