कमजोर मांग से चांदी का वायदा भाव 540 रुपये टूटा

कमजोर मांग से चांदी का वायदा भाव 540 रुपये टूटा

कमजोर मांग से चांदी का वायदा भाव 540 रुपये टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 29, 2022 2:56 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के चलते कारोबारियों के अपने सौदे घटाने से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 540 रुपये की गिरावट के साथ 55,988 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी के अनुबंध का भाव 540 रुपये या 0.96 प्रतिशत की नरमी के साथ 55,988 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 18,929 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.56 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा

रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में