कमजोर मांग से चांदी वायदा में 652 रुपये की गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा में 652 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 11, 2022 / 02:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 652 रुपये टूटकर 58,450 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का सौदा 652 रुपये यानी 1.1 प्रतिशत की नरमी के साथ 58,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 15,629 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.05 प्रतिशत घटकर 19.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

भाषा रिया अजय

अजय