कमजोर वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 05:27 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग कमजेर वैश्विक रुख के अनुरूप, वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत करीब 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,730 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,630 रुपये यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,803 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में मार्च अनुबंध के कॉमेक्स चांदी वायदा का भाव 1.45 प्रतिशत घटकर 76.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका, चीन और कई दूसरे देशों में बाजार अवकाश के कारण कारोबार का आकार कम रहने से चांदी एक प्रतिशत से ज़्यादा घटकर 76 डॉलर प्रति औंस रह गया, जिससे पिछले सत्र की बढ़त पलट गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश