कमजोर वैश्विक रुख से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर वैश्विक रुख से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 06:27 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 3,917 रुपये टूटकर 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही। महंगाई की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,917 रुपये यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,47,020 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 7,234 लॉट का कारोबार हुआ।

पिछले सप्ताह, एमसीएक्स में चांदी 879 रुपये बढ़कर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स में जुलाई अनुबंध वाले चांदी वायदा का भाव 1.57 डॉलर यानी 2.06 प्रतिशत टूटकर 74.85 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण