फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दर ऊंचा बनाये रखने की उम्मीद से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दर ऊंचा बनाये रखने की उम्मीद से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 08:50 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) चांदी के वायदा भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और मंगलवार को यह 1,743 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इस गिरावट की वजह यह उम्मीद थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी नीतिगत दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रखेगा, जिसका असर चांदी पर पड़ा।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,743 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,37,574 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

ऑगमॉन्ट की मुख्य शोध अधिकारी, रेनिषा चैनानी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स चांदी वायदा में नई तेजी नहीं आ पा रही है, क्योंकि इस उम्मीद से कारोबारी धारणा पर दबाव है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी।’’

विदेशी बाज़ारों में भी चांदी कमजोर हुई; न्यूयॉर्क में दिसंबर अनुबंध के लिए कॉमेक्स वायदा एक प्रतिशत टूटकर 65.75 डॉलर प्रति औंस रह गए।

भाषा राजेश राजेश

राजेश