हाजिर मांग में नरमी से चांदी का वायदा भाव टूटा

Ads

हाजिर मांग में नरमी से चांदी का वायदा भाव टूटा

  •  
  • Publish Date - April 20, 2022 / 04:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग में कमी के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार घटाया जिससे चांदी का वायदा भाव बुधवार को 647 रुपये टूटकर 68,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मई डिलिवरी वाला अनुबंध 647 रुपये या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,123 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 5,291 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.11 प्रतिशत की गिरावट लेकर 25.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा जतिन अजय

अजय