कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 19, 2021 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 541 रुपये की गिरावट के साथ 72,655 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 541 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की हानि के साथ 72,655 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,025 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28.08 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश