नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 507 रुपये की गिरावट के साथ 71,797 रुपये प्रति किलो रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 507 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की हानि के साथ 71,797 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 10,570 लॉट के लिये सौदे किये गये।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.78 डालर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश