कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 14, 2021 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 713 रुपये की गिरावट के साथ 71,514 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 713 रुपये यानी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,514 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,130 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.81 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश