नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 413 रुपये की गिरावट के साथ 71,466 रुपये प्रति किलो रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 413 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,466 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 10,984 लॉट के लिये सौदे किये गये।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.84 डालर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश