कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 02:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 407 रुपये की गिरावट के साथ 68,890 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 407 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,890 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,327 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.05 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश