कमजोर हाजिर मांग से चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर हाजिर मांग से चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 3, 2022 / 07:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,321 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलिवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 339 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत गिरावट के साथ 62,321 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 10,821 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.17 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय