कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 4, 2021 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी वायदा कीमत 750 रुपये की गिरावट के साथ 67,250 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 750 रुपये यानी 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,250 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12,466 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.16 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

शीर्ष 5 समाचार