TMC Leader Ujjal Biswas Video: ममता के पूर्व मंत्री के दफ्तर में गुस्साए लोगों का जमकर हंगामा.. चेहरे पर फेंके अंडे, जानें क्या है इस TMC के पूर्व विधायक पर आरोप

Ads

TMC Leader Ujjal Biswas Egg Attacke Video: उज्ज्वल विश्वास पर सरकारी राहत सामग्री रखने के आरोप के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 08:52 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 08:53 PM IST

TMC Leader Ujjal Biswas Video || Image- IANS News File

HIGHLIGHTS
  • उज्ज्वल विश्वास के कार्यालय में घुसकर लोगों ने किया प्रदर्शन।
  • सरकारी राहत सामग्री रखने के आरोपों पर फूटा जनता का गुस्सा।
  • विरोध के दौरान पूर्व मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंके।

नदिया: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कृष्णानगर के पूर्व विधायक उज्ज्वल विश्वास पर आम लोगों ने जमकर अपना गुस्सा उतारा हैं। पूर्व मंत्री के दफ्तर में घुसे लोगों ने हंगामा मचाया और उनपर अंडे भी फेंके। (TMC Leader Ujjal Biswas Egg Attacke Video) जानकारी के मुताबिक उन पर घर में बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री रखने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उन पर अंडे भी फेंके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सरकारी राहत सामग्री मिलने का आरोप

जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल विश्वास के घर से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री मिलने का आरोप लगाया गया है। आरोप सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि जरूरतमंदों के लिए भेजे गए सामान का गलत इस्तेमाल किया गया है। इन्हीं आरोपों के साथ बड़ी संख्या में लोग उज्ज्वल विश्वास के घर के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेरकर विरोध किया और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अंडे फेंके। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिला।

सरकार बदलने के बाद बढ़ी कार्रवाई

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कई नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की जा रही है। कई नेताओं की गिरफ्तारी के दौरान भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। (TMC Leader Ujjal Biswas Egg Attacke Video) हाल के दिनों में कुछ लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी नाराजगी जताते हुए अंडे फेंके थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं

Q1. उज्ज्वल विश्वास के खिलाफ लोगों ने विरोध क्यों किया?

A: उन पर घर में सरकारी राहत सामग्री रखने के आरोप लगाए गए हैं।

Q2. विरोध प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ?

A: प्रदर्शनकारियों ने उनके कार्यालय में हंगामा किया और उन पर अंडे फेंके।

Q3. उज्ज्वल विश्वास कौन हैं?

A: वे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कृष्णानगर के पूर्व विधायक हैं।