Raipur Latest Crime News || Image- Raipur Police File
रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के विशेष अभियान के तहत थाना कबीर नगर पुलिस ने अवैध डीजल-पेट्रोल के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Raipur Latest Crime News) पुलिस ने मौके से 14,100 लीटर पेट्रोल-डीजल, एक टैंकर, नकदी और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 35.45 लाख रुपये आंकी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कान्हा ढाबा के पीछे स्थित ई.पी. रोलिंग मिल के पास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का भंडारण कर उसकी रीसेलिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना कबीर नगर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। जांच में पाया गया कि बिना किसी वैध लाइसेंस के ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 ड्रमों में भरा 1,600 लीटर पेट्रोल, 3 ड्रमों में 500 लीटर डीजल और एक टैंकर (CG 07 BA 8727) में भरा 12,000 लीटर डीजल बरामद किया। (Raipur Latest Crime News) इसके अलावा 1.30 लाख रुपये नकद, एक मोटर पंप, दो कीप और एक कटिंग ड्रम भी जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 35,45,770 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले में ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया, उमेश साव, रामजी यादव और धर्मेंद्र साव को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी थाना उरला और आमानाका क्षेत्र में अवैध तेल कारोबार के मामलों में पकड़े जा चुके हैं और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 और 111 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। (Raipur Latest Crime News) पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध ईंधन कहां से लाया जा रहा था और इसे किन स्थानों पर खपाने की योजना थी।
काले कारोबार पर बड़ा प्रहार! रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कबीरनगर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। ₹35.45 लाख से अधिक मूल्य का 14,100 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 4 शातिर आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार।
#RaipurPolice #CrimeControl #ChhattisgarhPolice #Action pic.twitter.com/9rBhplU15T
— Police Commissionerate Raipur (@CPRaipurPolice) June 9, 2026
📌 राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में प्रभावी कार्यवाही की। इस क्रम में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग ₹35.45 लाख मूल्य का पेट्रोल-डीजल, टैंकर, नकदी एवं अन्य उपकरण जब्त… pic.twitter.com/giV71kISgL
— Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस (@CGPoliceDept) June 9, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल
एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी
झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं