कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 07:33 PM IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 5,465 रुपये की तेजी के साथ 2,41,900 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5,465 रुपये यानी 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,201 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.15 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश