हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 42 रुपये की तेजी के साथ 69,691 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 42 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,691 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 8,985 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.49 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश