हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 469 रुपये की तेजी के साथ 73,793 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 469 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,793 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 12,370 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.64 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश