हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 23, 2021 / 10:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) मजबूत हाजिर बाजार की मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 251 रुपये की तेजी के साथ 67,766 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 251 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,766 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 9,495 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेज आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.03 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश