हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 12:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,390 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 15 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,390 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,402 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.27 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश