हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 14, 2021 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 19 रुपये की तेजी के साथ 69,100 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 19 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,100 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 11,189 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.15 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश