मजबूत हाजिर मांग से चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 13, 2022 / 05:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 60 रुपये की तेजी के साथ 61,916 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलिवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 60 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत तेजी के साथ 61,916 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 12,633 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बााजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.16 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश