चांदी का वायदा भाव 411 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर

Ads

चांदी का वायदा भाव 411 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर

  •  
  • Publish Date - February 25, 2025 / 03:05 PM IST,
    Updated On - February 25, 2025 / 03:05 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 411 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 411 रुपये या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 12,948 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.27 डॉलर प्रति औंस पर थी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय