मजूबत मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजूबत मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजूबत मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 12, 2022 2:06 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग में मजबूती के कारण करोबारियों ने अपना सौदा बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 690 रुपये की तेजी के साथ 55,740 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का अनुबंध 690 रुपये या 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,740 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर हुआ। इसमें 23,447 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 19.09 डॉलर प्रति औंस के भाव पर थी।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में