नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 0.92 प्रतिशत बढ़कर 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 2,135 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत चढ़कर 2,35,320 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 1,184 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, कारोबारियों के नए सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।
विदेशी बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.99 प्रतिशत बढ़कर 65.54 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा निहारिका
निहारिका