चांदी का वायदा भाव 272 रुपये चढ़ा

Ads

चांदी का वायदा भाव 272 रुपये चढ़ा

  •  
  • Publish Date - October 7, 2022 / 03:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 272 रुपये की तेजी के साथ 61,618 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में आपूर्ति वाली चांदी के अनुबंध की कीमत 272 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 61,618 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 11,284 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा सौदों की लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.69 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा

रिया प्रेम

प्रेम