चांदी का वायदा भाव 771 रुपये चढ़ा

Ads

चांदी का वायदा भाव 771 रुपये चढ़ा

  •  
  • Publish Date - October 17, 2022 / 02:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 771 रुपये की तेजी के साथ 55,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 711 रुपये यानी 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,937 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 23,387 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर थी।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय