नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 377 रुपये या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,953 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 32.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।
भाषा अनुराग
अनुराग