वायदा बाजार में चांदी 859 रुपये बढ़कर 97,115 रुपये प्रति किलोग्राम पर

Ads

वायदा बाजार में चांदी 859 रुपये बढ़कर 97,115 रुपये प्रति किलोग्राम पर

  •  
  • Publish Date - March 5, 2025 / 02:32 PM IST,
    Updated On - March 5, 2025 / 02:32 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाने से बुधवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 859 रुपये बढ़कर 97,115 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिए चांदी की कीमत 859 रुपये या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 97,115 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,331 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 32.17 डॉलर प्रति औंस पर थी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय