Silver Rate 18 March 2026: चांदी के नए रेट चौंकाएगा आपको! महंगाई के बावजूद 10,000 रुपये तक गिरे दाम, अब ज्वेलरी खरीदने का आया सुनहरा मौका!
Silver Rate 18 March 2026: बुधवार, 18 मार्च को देश में चांदी के दाम (Silver Price) में गिरावट आई है। कल की तुलना में प्रति किलोग्राम 10,000 रुपये सस्ती हुई है। वर्तमान में चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यह निवेशकों और खरीदारों के लिए खरीदारी का बेहतर मौका साबित हो सकता है।
Silver Rate 18 March 2026
- 18 मार्च को दिल्ली में चांदी के दाम 2,65,000 रुपये/किलो पर।
- बुधवार को चांदी के भाव में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट।
- उत्तरी राज्यों में रेट लगभग एक समान, दक्षिण में थोड़ा अधिक।
नई दिल्ली: Silver Rate 18 March 2026: आज बुधवार, 18 मार्च को चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव (Silver Rate Today) 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो कल के मुकाबले 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में भी चांदी इसी रेट पर उपलब्ध है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,75,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
आज दिल्ली में चांदी के दाम रुपए में (गुडरिटर्न के अनुसार)
मात्रा |
आज का दाम (₹) | कल का दाम (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | 265 | 275 | -10 |
| 8 ग्राम | 2,120 | 2,200 | -80 |
| 10 ग्राम | 2,650 | 2,750 | -100 |
| 100 ग्राम | 26,500 | 27,500 | -1,000 |
| 1 किलो (1000 ग्राम) | 2,65,000 | 2,75,000 | -10,000 |
गिरावट के पीछे की वजह
चांदी और सोने की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में गिरावट का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर है। आमतौर पर ऐसे संकट के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीदते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन फिलहाल बाजार में सप्लाई अधिक और मांग अपेक्षाकृत कम है, जिसके कारण चांदी पर दबाव बना हुआ है।
मुख्य शहरों में आज के चांदी के रेट
| शहर | एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹) |
| दिल्ली | 2,65,000 |
| मुंबई | 2,65,000 |
| अहमदाबाद | 2,65,000 |
| चेन्नई | 2,75,000 |
| कोलकाता | 2,65,000 |
| हैदराबाद | 2,75,000 |
| रायपुर | 2,65,000 |
| भोपाल | 2,65,000 |
| लखनऊ | 2,65,000 |
| चंडीगढ़ | 2,65,000 |
मिडिल ईस्ट में तनाव का असर
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके जवाब में ईरान ने भी हमला किया। तब से मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बना हुआ है। यह सिर्फ उस क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक बाजारों पर भी इसका असर पड़ रहा है। निवेशक अनिश्चितता के कारण सर्तक हैं और यही चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का कारण बन रहा है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में चांदी की कीमतें (रुपये में)
| दिनांक | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो (1000 ग्राम) | बदलाव (₹/किलो) |
| 18 मार्च 2026 | 2,650 | 26,500 | 2,65,000 | -10,000 |
| 17 मार्च 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | 5,000 |
| 16 मार्च 2026 | 2,700 | 27,000 | 2,70,000 | -5,000 |
| 15 मार्च 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | 0 |
| 14 मार्च 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | -5,000 |
| 13 मार्च 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | 0 |
| 12 मार्च 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | -10,000 |
| 11 मार्च 2026 | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 | 0 |
| 10 मार्च 2026 | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 | 10,000 |
| 09 मार्च 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | -5,000 |
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। आने वाले दिनों में चांदी और सोने की कीमतों (Gold-Silver Price) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी होने की वजह से निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और सही समय पर ही खरीदारी करनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Reliance Jio IPO Update: मुकेश अंबानी ला रहे हैं ऐतिहासिक IPO, ड्राफ्ट के साथ शेयर बाजार में आ सकती है तूफानी हलचल! निवेशकों को मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका!
- “मोहब्बत हमारे साथ की और शादी मोदी जी से कर ली”… इस नेता के विदाई भाषण में खड़गे का तंज, पीएम मोदी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
- Ayushman Bharat Scheme News: कैश दो तभी इलाज! आयुष कार्ड को लेकर अस्पतालों की सच्चाई! राज्यसभा में उठा स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, इलाज के नाम पर लूट?

Facebook


