Reliance Jio IPO Update: मुकेश अंबानी ला रहे हैं ऐतिहासिक IPO, ड्राफ्ट के साथ शेयर बाजार में आ सकती है तूफानी हलचल! निवेशकों को मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका!
Reliance Jio IPO Update: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो शेयर बाजार में धमाका करने आ रही है। देश के सबसे बड़े IPO की तैयारी चल रही है। 17 बैंकों को जिम्मेदारी दी गई है और महीने के अंत तक कागजी कार्रवाई पूरी होगी। आम निवेशकों के लिए यह शानदार मौका है।
(Reliance Jio IPO Update/ Image Credit: Meta AI)
- मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ला रही है भारत का सबसे बड़ा आईपीओ।
- 17 प्रमुख बैंकों और 9 वैश्विक बैंकों ने संभाली इस मेगा इश्यू की जिम्मेदारी।
- सरकार ने नियम बदलकर बड़े कंपनियों के लिए शेयर डाइल्यूशन केवल 2.5% किया।
नई दिल्ली: Reliance Jio IPO Update News: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी टेलीकॉम इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस महीने के अंत तक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) बाजार नियामक के पास जमा करने की तैयारी कर चुकी है। इसमें दिसंबर आखिरी तक के वित्तीय आंकड़े शामिल होने की उम्मीद है। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO होने की संभावना को और मजबूत बनाता है।
मेगा IPO के लिए पूरी तैयारी (Jio IPO News)
जियो के इस बड़े आईपीओ को सफल बनाने के लिए 17 प्रमुख बैंकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें वैश्विक स्तर पर मॉर्गन स्टेनली, एचएसबीसी, जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप और गोल्डमैन सैक्स जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, घरेलू सलाहकारों में कोटक महिंद्रा, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल और एसबीआई कैपिटल शामिल हैं। ये बैंक और सलाहकार इस विशाल इश्यू की तैयारी, निवेशकों तक पहुंच और सभी कानूनी प्रक्रियाओं को संभालेंगे।
सरकार ने आसान किया मार्ग (Largest IPO)
इस आईपीओ को आसान बनाने में सरकार की नई मंजूरी भी मददगार साबित हुई है। नए नियम के तहत बड़े जारीकर्ताओं को अपने शेयरों का केवल 2.5% हिस्सा ही डाइल्यूट करने की अनुमति है। इससे रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी के लिए IPO लाना सरल हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पिछले दो दशकों में रिलायंस द्वारा लाया जाने वाला पहला बड़ा IPO होगा और इसे भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा सकता है।
निवेशकों को मौका (Opportunity for Investors)
आईपीओ (Jio IPO) में मुख्य रूप से मौजूदा निवेशकों के सेकेंडरी शेयर सेल के माध्यम से शेयर बेचे जा सकते हैं। यदि तैयारी सही दिशा में आगे बढ़ती है, तो इस साल के अंत तक निवेशकों को इसमें हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि, अभी आईपीओ के आकार, संरचना और बाजार में उतरने का सही समय अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है और इनमें अभी बदलाव की संभावना बनी हुई है। फिलहाल कंपनी और बैंकों की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: मां की चौकी लगाते समय नवरात्रि में ये छोटी-छोटी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी की वजह! शास्त्रों में बताए गए ये चौंकाने वाले नियम
- Indore Fire News: EV चार्जिंग से शुरू हुई तबाही! फिर बंद दरवाजों में फंसा रहा परिवार… सिलेंडर ब्लास्ट से 8 की मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक
- Raipur GRP Viral Video: राजधानी रायपुर में वर्दी की मर्यादा हुई तार-तार, पुलिसकर्मी ने बीच रोड में की घटिया हरकत… देखकर दंग रह जाएंगे आप

Facebook


