(Silver Rate Today/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Silver Rate Today in India आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सुबह 9 बजे चांदी की कीमत में 15,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और यह 2,29,872 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। साथ ही चांदी पर 6% का लोअर सर्किट भी लगा। सोने में भी गिरावट देखी गई और गोल्ड का भाव 0.82% गिरकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुडरिटर्न के अनुसार, आज सुबह 10 बजे चांदी की कीमत में 25,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,27,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
एमसीएक्स पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को 1,52,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह अपने रिकॉर्ड हाई 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम से लगभग 28,500 रुपये नीचे है। चांदी का हाल भी लगभग वैसा ही रहा। MCX पर चांदी 2,46,452 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जो अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये से करीब 1,73,500 रुपये कम है। गौरतलब है कि सोना और चांदी ने यह रिकॉर्ड ऊंचाई पिछले हफ्ते ही छुई थी।
| मात्रा | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | 275 | 300 | -25 |
| 8 ग्राम | 2,200 | 2,400 | -200 |
| 10 ग्राम | 2,750 | 3,000 | -250 |
| 100 ग्राम | 27,500 | 30,000 | -2,500 |
| 1000 ग्राम | 2,75,000 | 3,00,000 | -25,000 |
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों ने संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत शुरू करने का ऐलान किया है और शुक्रवार को पहली बातचीत हो रही है। इसके कारण निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश जैसे सोना-चांदी से हटकर अमेरिकी डॉलर की तरफ बढ़ गया।
| दिनांक | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 किग्रा (₹) | बदलाव (₹) |
| फ़रवरी 06, 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | -25,000 |
| फ़रवरी 05, 2026 | 3,000 | 30,000 | 3,00,000 | -20,000 |
| फ़रवरी 04, 2026 | 3,200 | 32,000 | 3,20,000 | 40,000 |
| फ़रवरी 03, 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | -20,000 |
| फ़रवरी 02, 2026 | 3,000 | 30,000 | 3,00,000 | -50,000 |
| फ़रवरी 01, 2026 | 3,500 | 35,000 | 3,50,000 | 0 |
| जनवरी 31, 2026 | 3,500 | 35,000 | 3,50,000 | -45,000 |
| जनवरी 30, 2026 | 3,950 | 39,500 | 3,95,000 | -15,000 |
| जनवरी 29, 2026 | 4,100 | 41,000 | 4,10,000 | 30,000 |
| जनवरी 28, 2026 | 3,800 | 38,000 | 3,80,000 | 10,000 |
USD के मजबूत होने से सोने और चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मेटल्स में जो तेजी थी, वह अब अपने ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी है। उन्होंने सलाह दी कि ऊंचे भाव पर खरीदे गए पोजीशन वाले निवेशक हल्की तेजी में अपने पोजीशन बेच सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी की कीमतें धीरे-धीरे अपने सही स्तर की (फेयर वैल्यू) ओर बढ़ेंगी। मौजूदा कीमतें इनकी फेयर वैल्यू से काफी ऊपर हैं। अगर अमेरिकी डॉलर मजबूत रहता है और अमेरिका-ईरान तनाव कम रहता है, तो निवेशकों को कीमती धातुओं में और गिरावट देखने को मिल सकती है।