Kirnapur Police Station Protest Latest Update: किरनापुर बवाल मामले में गिरफ्तार होंगे पूर्व सांसद! 63 लोगों पर FIR दर्ज, एसपी ने बताया सोची-समझी साजिश

Ads

Kirnapur Police Station Protest Latest Update: किरनापुर बवाल मामले में गिरफ्तार होंगे पूर्व सांसद! 63 लोगों पर FIR दर्ज, एसपी ने बताया सोची-समझी साजिश

  • Reported By: Hiten Chauhan

    ,
  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 03:27 PM IST

Kirnapur Police Station Protest Latest Update: किरनापुर बवाल मामले में गिरफ्तार होंगे पूर्व सांसद! 63 लोगों पर FIR दर्ज, एसपी ने बताया सोची-समझी साजिश /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • किरनापुर बवाल में 63 लोगों पर FIR
  • पूर्व सांसद कंकर मुंजारे भी नामजद
  • CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान जारी

बालाघाट। Kirnapur Police Station Protest Latest Update: बालाघाट के किरनापुर में 15 सितंबर को हुए बवाल के मामले (Kirnapur Balaghat Violence) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे (Kankar Munjare FIR) सहित 63 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौधरी दंपती से कथित पुलिस मारपीट के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान किरनापुर थाने में पथराव और तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। अब पुलिस ने हत्या के प्रयास, लोकसेवकों पर हमले समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वहीं, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

हजारों लोगों ने किया था प्रदर्शन

1-15 सितंबर को चौधरी दंपती से कथित पुलिस मारपीट के विरोध में मरार माली समाज के हजारों लोगों ने किरनापुर में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने थाने का घेराव किया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और थाने में पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

पूर्व सांसद ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी (Kankar Munjare FIR)

Kirnapur Police Station Protest Latest Update पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद वे किरनापुर पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी चाहिए। कंकर मुंजारे ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने के लिए वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। साथ ही, उन्होंने पूरे मामले को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पूर्व सांसद का आरोप है कि पुलिस ने बिना उचित जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

सोची-समझी रणनीति के तहत करवाया गया प्रदर्शन: SP

Balaghat News किरनापुर बवाल को लेकर बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के मुताबिक, यह प्रदर्शन सोची-समझी रणनीति के तहत करवाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। एसपी ने कहा कि चौधरी दंपती से कथित मारपीट के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है और एसआईटी की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि प्रदर्शन से पहले उपद्रवियों को पैसे और शराब दिए जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही, बाहर से लोगों को बुलाए जाने की बात भी कही गई है।

सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी (Balaghat Kirnapur Protest)

Kirnapur Police Station Protest Latest Update एसपी ने यह भी बताया कि आंदोलन के पहले आसपास की शराब दुकान से बड़ी संख्या में शराब की पेटियां ले जाई गईं, जिसके प्रमाण पुलिस के पास मौजूद हैं। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों और घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है।

 

आदित्य मिश्रा एसपी बालाघाट

कंकर मुंजारे पूर्व सांसद बालाघाट

ये भी पढ़ें

किरनापुर बवाल मामले में कितने लोगों पर FIR दर्ज हुई है?

पुलिस कार्रवाई के अनुसार, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे समेत 63 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

किरनापुर में बवाल कब हुआ था?

किरनापुर में 15 सितंबर 2026 को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया था। थाने पर पथराव और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

कंकर मुंजारे पर क्या आरोप है?

पुलिस ने उन्हें मामले में आरोपी बनाया है। हालांकि, मुंजारे ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को साजिश बताते हुए कहा है कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद वे किरनापुर पहुंचे थे और पुलिस से CCTV फुटेज की जांच करने की मांग की है।

पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान कैसे कर रही है?

पुलिस CCTV कैमरों और घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज की जांच कर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

किरनापुर में प्रदर्शन क्यों हुआ था?

गर्भवती महिला और उसके पति से पुलिस की कथित मारपीट के विरोध में मरार माली समाज ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था और जांच के लिए SIT गठित की गई थी।