3 Whatsapp Accounts on iPhone: आईफोन में अब नहीं पड़ेगी दूसरे फोन की जरूरत! एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से मैनेज

Ads

3 Whatsapp Accounts on iPhone: आईफोन यूजर्स के लिए WhatsApp जल्द नया फीचर आने वाला है। जिससे एक ही ऐप में तीन अलग-अलग अकाउंट चलाना संभव हो सकेगा। यूजर्स बिना बार-बार लॉगआउट किए अकाउंट बदल सकेंगे। इससे पर्सनल और काम से जुड़े WhatsApp अकाउंट को एक ही फोन पर मैनेज करना आसान हो जाएगा।

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 03:42 PM IST

How to get 3 whatsapp accounts on iphone

HIGHLIGHTS
  • iPhone में जल्द 3 WhatsApp अकाउंट चल सकते हैं।
  • अभी iPhone पर 2 अकाउंट का सपोर्ट मिलता है।
  • तीसरा अकाउंट जोड़ने का फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है।

3 Whatsapp Accounts on iPhone: अगर आप iPhone में अलग-अलग काम के लिए कई WhatsApp नंबर इस्तेमाल करते हैं तो जल्द आपका काम काफी आसान हो सकता है। WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए मल्टी-अकाउंट फीचर को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्टेस के मुताबिक, कंपनी एक ही WhatsApp ऐप में तीन अलग-अलग अकाउंट (3 Whatsapp Accounts on iPhone) चलाने की सुविधा पर काम कर रही है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास उपयोगी साबित होगा, जिनके पास पर्सनल, ऑफिस और बिजनेस या किसी अन्य काम के लिए अलग-अलग नंबर रखते हैं। इससे एक से ज्यादा नंबर इस्तेमाल करने के लिए बार-बार फोन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अभी दो अकाउंट का मिल रहा है ऑप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp ने 2026 में iPhone पर एक ही ऐप में दो अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा शुरू की थी। इसके तहत यूजर्स अपने पहले अकाउंट से लॉग आउट किए बिना दूसरा नंबर जोड़ सकते हैं। यानी दो WhatsApp नंबर चलाने के लिए अलग फोन रखने की जरूरत कम हो गई है। अब कंपनी इसी सुविधा को आगे बढ़ाते हुए तीन अकाउंट (3 Whatsapp Accounts on iPhone) का सपोर्ट देने की तैयारी में है। लेकिन तीन अकाउंट वाला फीचर फिलहाल टेस्टिंग चरण में बताया जा रहा है।

तीन नंबर वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

अगर किसी व्यक्ति के पास तीन अलग-अलग नंबर हैं तो नया फीचर उसके लिए काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है। उदाहरण के लिए, एक नंबर परिवार और दोस्तों के लिए, दूसरा ऑफिस के काम के लिए और तीसरा बिजनेस या किसी प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी तीन नंबर संभालने के लिए अलग फोन या WhatsApp Business जैसे विकल्पों की जरूरत पड़ सकती है। नया फीचर आने के बाद ये तीनों अकाउंट एक ही iPhone में आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

ऐसे कर पाएंगे अकाउंट मैनेज

नए फीचर में अकाउंट बदलने का तरीका मौजूदा मल्टी-अकाउंट सिस्टम जैसा रहने की उम्मीद है। यूजर्स WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर अकाउंट लिस्ट से नया नंबर जोड़ सकेंगे और जरूरत के मुताबिक किसी भी अकाउंट पर स्विच कर पाएंगे। तीनों अकाउंट (3 Whatsapp Accounts on iPhone) की चैट, नोटिफिकेशन, बैकअप और सेटिंग्स अलग रहेंगी। प्रोफाइल फोटो, नाम और नंबर जैसी जानकारी भी अकाउंट पहचानने में मदद करेगी। एक्टिव अकाउंट का अलग संकेत मिलने से गलत नंबर से मैसेज भेजने की संभावना भी कम होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone में कितने WhatsApp अकाउंट चल सकेंगे?

जल्द ही एक ही WhatsApp ऐप में 3 अकाउंट चलाने की सुविधा मिल सकती है।

क्या अभी तीन अकाउंट का फीचर उपलब्ध है?

नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है।

तीन WhatsApp अकाउंट किसके लिए उपयोगी होंगे?

यह पर्सनल, ऑफिस और बिजनेस के लिए अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करने वालों के काम आएगा।

क्या तीनों अकाउंट की चैट अलग रहेगी?

हां, हर अकाउंट की चैट हिस्ट्री, नोटिफिकेशन, बैकअप और सेटिंग्स अलग रहने की उम्मीद है।