चांदी 1,900 रुपये बढ़कर 1.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर, सोना 330 रुपये चढ़ा

चांदी 1,900 रुपये बढ़कर 1.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर, सोना 330 रुपये चढ़ा

चांदी 1,900 रुपये बढ़कर 1.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर, सोना 330 रुपये चढ़ा
Modified Date: September 26, 2025 / 07:25 pm IST
Published Date: September 26, 2025 5:38 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) त्योहारों के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये बढ़कर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं, जबकि सोने में 330 रुपये की तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में तेजी आई और इसकी कीमत 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जो पिछले सत्र में 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एसोसिएशन के अनुसार, मजबूत त्योहारी मांग और हाजिर बाजार में निवेशकों की मजबूत रुचि के कारण, बृहस्पतिवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी ने अपना रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,744.75 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई।

कारोबारियों ने कहा कि लगातार घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी ने कमजोर वैश्विक संकेतों की भरपाई कर दी है, जिससे स्थानीय बाजारों में सर्राफा की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।