हाजिर मांग के कारण चांदी वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 10:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाय जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी वायदा कीमत 1,679 रुपये की तेजी के साथ 67,590 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,679 रुपये यानी 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,590 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 15,338 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण मजबूत घरेलू बाजार के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 3.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.90 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश