स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम की दो परियोजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपये जुटाए

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम की दो परियोजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपये जुटाए

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम की दो परियोजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपये जुटाए
Modified Date: September 11, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: September 11, 2026 2:26 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम में दो आवासीय परियोजनाओं के निर्माण के लिए कोटक रियल्टी फंड से 800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड की रियल एस्टेट इकाई कोटक रियल्टी फंड के साथ साझेदारी के तहत पहले चरण में सेक्टर 69 स्थित स्मार्टवर्ल्ड स्काई आर्क और ट्रंप रेजिडेंसेज में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

इन दोनों परियोजनाओं से स्मार्टवर्ल्ड को कुल 8,200 करोड़ रुपये की बिक्री आय की उम्मीद है।

अप्रैल 2025 में स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने गुरुग्राम में ‘ट्रंप’ ब्रांड के तहत करीब 2,200 करोड़ रुपये के निवेश से लक्जरी आवासीय परियोजना शुरू की थी। ‘ट्रंप रेजिडेंसेज’ नाम की इस परियोजना में 298 अपार्टमेंट हैं और इसका कुल बिक्री योग्य क्षेत्र 12 लाख वर्ग फुट है।

भाषा रमण

रमण

रमण


लेखक के बारे में