दक्षिण मध्य रेलवे ने बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए

Ads

दक्षिण मध्य रेलवे ने बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 02:34 PM IST

अमरावती, चार अप्रैल (भाषा) भारतीय रेलवे के दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी व्यय बजट मंजूर किया है।

इस बजट का उद्देश्य नए रेलवे मार्गों का निर्माण, रेल लाइन का दोहरीकरण, ट्रैक नवीनीकरण और अन्य बुनियादी ढांचा सुधारों को और मजबूत करना है।

एससीआर क्षेत्र के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए श्रीधर ने बताया कि यह बजट पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 11,012 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में 18.3 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘बुनियादी ढांचे के विकास की गति को बनाए रखने के लिए चालू वित्त वर्ष में बजट आवंटन पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अधिक है। चालू वित्त वर्ष में 13,026 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है, जो 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 में यह आवंटन 1,012 करोड़ रुपये था।

श्रीधर ने बताया कि कुल 13,026 करोड़ रुपये में से 1,315 करोड़ रुपये नए मार्गों के लिए, 5,083 करोड़ रुपये रेल के दोहरीकरण के लिए, 1,908 करोड़ रुपये ट्रैक नवीनीकरण, 403 करोड़ रुपये यातायात सुविधाओं और 683 करोड़ रुपये सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय